फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को पकड़ा, कराई शादी

Sun, 08 Feb 2026 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
चनुकी। क्षेत्र के एक गांव में अपनी प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। बाद में उसकी शादी करवा दी।
विज्ञापन

मईल थाना क्षेत्र के एक गांव का एक युवक भाटपाररानी थाना क्षेत्र के एक गांव की अपनी प्रेमिका से शनिवार की रात मिलने चला गया। प्रेमी और प्रेमिका को मिलते हुए गांव के कुछ लोगों ने देख लिया। वहां गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। गांव वालों ने लड़के को पकड़कर बैठा लिया। गांव वालों ने लड़की के परिजन की सहमति के बाद दोनों की शादी करा दी। बताया यह जा रहा कि लड़का जिस लड़की से मिलने आया था वह रिश्ते में साली लगती है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें