फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अव्यवस्था फैलाने पर अभिकर्ता को सुरक्षाकर्मियों ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अव्यवस्था फैलाने पर अभिकर्ता को सुरक्षाकर्मियों ने पीटा
विज्ञापन

भाटपाररानी। विधानसभा चुनाव के लिए मतदान देर शाम तक छिटपुट घटनाओं को छोड़कर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। एक बूथ पर अव्यवस्था फैलाने पर अभिकर्ता को सुरक्षा कर्मियों ने पीट दिया।
सुबह से ही लोगों में मतदान के प्रति इस बार काफी उत्साह देखा गया। सुबह से बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतार लगनी आरंभ हो गई थी, जो तीन बजे तक चला। पुरुषों के बजाय महिलाओं में इस बार मतदान के प्रति ज्यादा उत्साह देखा गया। धूप में अनेकों बूथों पर महिलाएं अपने मतों का प्रयोग करने के लिए इंतजार करती रही । नगर के बीआरडी इंटर कॉलेज बूथ पर सुबह लगभग 10 बजे एक अभिकर्ता की ओर से मतदान के दौरान अव्यवस्था फैलाने पर वहां तैनात अर्धसैनिक बलों ने उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद मतदान शांतिपूर्ण ढंग से चलता रहा। मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज में सेल्फी प्वाइंट बूथ के नजदीक होने के कारण बूथों पर अव्यवस्था फैलने लगी। बाद में उसे बूथ से दूर हटाया गया। इसके अलावा इसी मतदान केंद्र पर सपा और भाजपा कार्यकर्ताओं से तकरार हो गई। बाद में लोगों ने समझा-बुझाकर इसे शांत कराया। सायंकाल तक शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें