फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में सात सीटों पर 56.12 प्रतिशत हुआ मतदान

विज्ञापन
रुद्रपुर नगर के आदर्श प्राथमिक पर लगी महिलाओं की लंबी कतार। - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
जिले में सात सीटों पर 56.12 प्रतिशत हुआ मतदान
विज्ञापन

देवरिया। जिले में बृहस्पतिवार को विधानसभा चुनाव में सात विधानसभा क्षेत्रों के 1593 मतदान केंद्रों के 2733 बूथों पर 56.12 प्रतिशत मतदान हुआ। हालांकि, इस दौरान छिटपुट धक्का-मुक्की हुई। कुछ जगहों पर ईवीएम में तकनीकी खराबी की शिकायतें मिलीं। शाम तक 80 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद हो गया।
उधर, जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष निरंजन ने डिस्ट्रिक्ट कंट्रोल रूम में सातों विधानसभा क्षेत्रों का वेबकास्टिंग के माध्यम से निरीक्षण किया। पथरदेवा में सबसे अधिक 59.47 और सबसे कम सलेमपुर में 52.88 प्रतिशत पड़े वोट पड़े। सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। विधानसभा चुनाव में मतदाताओं का खूब उत्साह था। लोकतंत्र के इस पर्व में हर मतदाता ने उमंग और उत्साह के साथ बूथों पर जाकर मतदान किया। कई स्थानों पर ईवीएम एवं वीवी पैट में तकनीकी खराबी की वजह से मतदान रुका रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में सुबह नौ बजे मतदान का प्रतिशत 8.4 रहा, जो 11 बजे बढ़कर 19.64 और एक बजे 34.23 हो गया। तीन बजे मतदान का प्रतिशत बढ़कर 45.35 और सायं पांच बजे 51.51 प्रतिशत मतदान हो गया। सायं छह बजे तक कंट्रोल रूम से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार तकरीबन 56.12 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान के दौरान डीएम व एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र मय फोर्स जिले के मतदान केंद्रों का भ्रमण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें