बघौचघाट। क्षेत्र के एक ईंट भट्टे पर रहने वाले मजदूर की तीन साल की बेटी के यौन शोषण के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को केस दर्ज कर लिया है। हालांकि, पुलिस आरोपी की अब तक पहचान नहीं कर पाई है।
जानकारी के अनुसार, बुधवार की रात में मां के साथ सो रही मासूम अचानक बिस्तर से लापता हो गई थी। रात में ही मां-बाप उसे ढूंढ़ने लगे तो वह भट्ठे के बगल में मिली थी। उसके नाजुक अंग से रक्तस्राव हो रहा था। मां-बाप उसे लोगो के सहयोग से पथरदेवा के निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया था। इलाज के बाद डॉक्टरों ने घर भेज दिया था। थाना प्रभारी विशाल कुमार उपाध्याय ने बताया कि तहरीर के आधार पर पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। जांच चल रही है। जल्द ही आरोपी की पहचान कर वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा। संवाद