फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बैतालपुर में डीसीएम को टैंकर बताकर दे दिया टेंडर

Wed, 12 Feb 2025 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। बैतालपुर में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड में टैंकर संचालन के लिए जारी टेंडर में गड़बड़ी का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि अधिकरियों-कर्मचारियों की सांठगांठ से डीसीएम को टैंकर बताकर टेंडर दे दिया गया। इसमें बाट माप विभाग का फर्जी प्रमाणपत्र भी इस्तेमाल किया गया। बाट माप निरीक्षक की जांच में शिकायत की पुष्टि हुई। इसके बाद आवेदकों ने डीएम व कंपनी के अधिकारियों से फर्जीवाड़े की शिकायत करते हुए नए सिरे से टेंडर कराने की मांग की है। हिंदुस्तान पेट्रोलियम के बैतालपुर डिपो में टैंकर के संचालन के लिए अक्तूबर-2024 में वित्तीय वर्ष 2024-2025 के लिए जेम पोर्टल पर निविदा आमंत्रित की गई थी। बैतालपुर क्षेत्र के गुडरी निवासी प्रमोद यादव व रामसूरत सिंह और देवरिया शहर के भुजौली कॉलोनी निवासी राजकुमार झा ने टैंकर लगाने के लिए निविदा भरी।
विज्ञापन

राजकुमार का एक टैंकर पहले से चल रहा था। फरवरी के प्रथम सप्ताह में टेंडर खुलने पर प्रमोद, रामसूरत और राजकुमार को आवेदन निरस्त होने की जानकारी मिली। राजकुमार ने डिपो के इंचार्ज वेद प्रकाश से शिकायत की। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर अन्य आवेदकों के साथ मिलकर टेंडर प्रक्रिया की पड़ताल शुरू की तो पता चला कि एक डीसीएम को टैंकर बताकर टेंडर किया गया है। यह भी सामने आया कि तीन अन्य वाहनों का आईओसीएल का फर्जी कैलिब्रेशन प्रमाण पत्र लगाकर टेंडर किया गया है। तीनों आवेदकों ने बाट-माप विभाग के अधिकारी से फर्जीवाड़े से जुड़े चारों वाहनों के संबंध में शिकायत की। बाट-माप के वरिष्ठ निरीक्षक अशोक सिंह की जांच में प्रमाण पत्र और अभिलेख फर्जी मिले। उन्होंने अपनी रिपोर्ट में बताया कि प्रस्तुत वाहन संख्या एवं प्रमाण पत्र का सत्यापन अभिलेख कार्यालय में दर्ज नहीं हैं। छायाप्रति में दिया गया नाम, गाड़ी संख्या और प्रमाण पत्र गलत हैं। अब प्रमोद, रामसूरत व राजकुमार ने डीएम से कार्रवाई की गुहार लगाई है। कंपनी के गोरखपुर, लखनऊ व मुंबई के अधिकारियों को पत्र, वाहनों की फोटो व वीडियो भेजकर नए सिरे से टेंडर कराने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें