रामपुर कारखाना। सदर ब्लाक सिसवा गांव के रहने वाले ग्राम प्रधान ओमप्रकाश कुशवाहा ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि मेरे गांव का रहने वाला हीरा गुप्ता जो रामपुर कारखाना के ग्राम पंचायत मंझरिया उर्फ जलपुरवा में सफाई कर्मी के पद पर कार्यरत है।
मेरे गांव के लोगों द्वारा 131 लोगों को जोड़कर सोशल मीडिया वाट्सएप ग्रुप बना है। जिसमें हीरालाल गुप्ता ने मेरे परिवार, मां, बहन से अपशब्दों का प्रयोग करने लगे। विरोध पर मारपीट करने लगा। जान से मारने की धमकी दिया। आरोपित ने रामपुर कारखाना के एडीओ पंचायत के विरुद्ध भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। सिसवा के ही रहने वाले संजीतधर द्विवेदी ने एडीओ पंचायत से शिकायत की है। एडीओ पंचायत चंद्रभूषण मणि त्रिपाठी ने बताया कि मामले में सफाई कर्मी के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।