फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया की तेजस्विनी बनीं मिसेज इंटरनेशनल

Sun, 21 Jan 2018 11:04 PM IST
deoria
विज्ञापन
तेजस्विनी सिंह बाएं। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
देवरिया। 
विज्ञापन

सिंगापुर में मिसेज इंडिया इंटरनेशनल प्रतियोगिता में तेजस्विनी सिंह ने खिताब जीता है। इसके अलावा उन्हें बॉडी ब्यूटीफुल के टाइटिल से भी नवाजा गया है। प्रतियोगिता में शामिल 32 खूबसूरत महिलाओं को सभी राउंड में पीछे छोड़कर उन्होंने यह सफलता अर्जित की।
विज्ञापन

सिंगापुर में हुई विश्वस्तरीय प्रतियोगिता मिसेज इंडिया इंटरनेशनल में उन्होंने बाजी मारी है। चार दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में तेजस्विनी ने टैलेंट, कल्चर राउंड और प्रश्नोत्तर राउंड में सबसे अधिक अंक हासिल किए। देवरिया के लार ब्लॉक के खेमादेई गांव की रहने वाली तेजस्विनी पत्रकार और आर्गेनिक ग्रींस प्राकृतिक उत्पाद की निर्माता और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। चकबंदी अधिकारी रहे स्व. श्रीराम सिंह की बेटी ने अपनी सफलता का श्रेय मां निर्मला सिंह को दिया है। उनका कहना है कि मां ने उनकी परवरिश हमेशा बेटे से बढ़कर की और उन्हें मजबूत बनाया। इसके चलते वह आज इतना बड़ा मुक़ाम हासिल करने में सफल हो सकी हैं। वह इस साल सितंबर में साउथ अफ्रीका में आयोजित होने वाली मिसेज ग्लोबल इंटरनेशनल प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। मिसेज इंटरनेशनल बनने पर चाचा राकेश कुमार सिंह, डॉ. शिवेंद्र सिंह, सुरेश सिंह, माधवेंद्र प्रताप सिंह, विकास सिंह, अमित सिंह, ऋषभ सिंह ने उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें