बरहज नगरपालिका बोर्ड की पहली बैठक में अध्यक्ष, सदस्य और अन्य
- फोटो : अमर उजाला
बरहज। नगरपालिका कार्यालय में बोर्ड की पहली बैठक गहमागहमी के बीच संपन्न हुई। बैठक में सदस्यों द्वारा वार्डों के प्रस्तुत विकास कार्यों और प्रस्तावित कार्योँ को कराए जाने सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई। जिस पर सहमति बनी। शनिवार को नगर पालिका अध्यक्ष उमाशंकर सिंह की अध्यक्षता की कार्रवाई शुरू की गई। सदस्यों ने साथ ही कार्ययोजना भी प्रस्तुत किया। बैठक में 14वें वित्त आयोग निधि से प्राप्त धनराशि से कराए जाने वाले कार्य, विकास निधि से कराए जाने वाले कार्य, नगर के वार्डों सहित भवन मानचित्र, अन्य प्रस्ताव और पालिका की ओर से बनवाए गए मुक्तिधाम पर सुंदर सड़क बनवाने पर विचार किया गया। लोगों ने सर्व सम्मति से नगर के चौमुखी विकास कराने पर जोर दिया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी अवधेश सिंह, आपूर्ति निरीक्षक अनूप शाही, जेई अमरदीप मौर्य, जोखन प्रसाद, दिग्विजय नाथ मिश्र, आनंद सिंह आदि उपस्थित रहे।
एक सदस्य रहा अनुपस्थित
शनिवार को पालिका बोर्ड की आहूत पहली बैठक में नवनिर्वाचित 25 सदस्यों में से 24 सदस्य उपस्थित रहे। जबकि एक सदस्य के अनुपस्थित रहा। जो चर्चा का विषय रहा। बैठक करीब तीन घंटे तक चली। जिसमें वार्ड संख्या 25 के सदस्य कृष्णानंद सिंह अनुपस्थित रहे।