सलेमपुर। मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य कागज जमा करने में लापरवाही बरतने पर तहसीलदार अलका सिंह ने संबंधित कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई। साथ ही लापरवाह कर्मचारियों को कार्यमुक्त करने तक की चेतावनी दी।
विज्ञापन
तहसीलदार ने कहा कि समय से फार्म का वितरण संबंधित बीएलओ व सुपरवाइजर करें। जो कर्मचारी कार्यालय नहीं आ रहा है उसकी सूची तैयार किया जाय। तहसीलदार ने कहा कि निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्वाचन कार्यालय में तैनात नायब तहसीलदार हरी प्रसाद से कहा कि जो कर्मचारी या बीएलओ लापरवाही बरत रहा है, उसको कारण बताओ नोटिस देते हुए कार्रवाई के लिए जिम्मेंदार अधिकारी को संस्तुति भेजें। कहा कि पंचायत निर्वाचन, विधानसभा एवं स्नातक निर्वाचन से संबंधित मतदाता सूची को ठीक करने की जिम्मेदारी दी गई है। ऐसे में समय से मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण होना जरूरी है।