फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नगर से देहात तक धड़ल्ले से नकली दवाओं का धंधा

विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपार रानी। नगर से लेकर देहात तक दवा की दुकानों पर इस समय ब्रांडेड कंपनी की नकली दवाएं धड़ल्ले से बिक रही हैं। बिहार सीमा पर स्थित मेडिकल स्टोर पर तो नशे की गोलियां और कफ सिरप की खपत ज्यादा मात्रा में है। इसके फलने-फूलने का मुख्य कारण जिम्मेदारों का मौन धारण किए हैं।
विज्ञापन

मिली जानकारी अनुसार, देहातों के दवा की दुकानों पर प्रतिबंधित नशे का सिरप कोरेक्स, कोडिंन, कोडिस्टाल यानी कोडिन ग्रुप की जितने भी सिरप हैं और नार्को डेक्स, पास्मो प्राक्सिवान, मेन्डेक्स आदि नशे की गोलियां उनकी अच्छी खपत है। इसका कारण बिहार व उसके आसपास के क्षेत्रों में नशा के आदि लोगों द्वारा खरीदा जाना बताया जा रहा है।
नगर स्थित दवा की दुकानों पर चोरी छुपे जरूरतमंदों को पहचान कर दुकानदार बेचते बताए जा रहे हैं। इसके अलावा बिहार सीमा पर स्थित भिंगारी बाजार, भवानी छापर, प्रतापपुर, सोहनपुर, अकटही, कुकुर घाटी, पड़री बाजार, बंगरा बाजार बिहार सीमा पर स्थित है।
विज्ञापन

यहां स्थित दुकानदार तो धड़ल्ले से ब्रांडेड कंपनी की नकली दवाओं को बेच रहे हैं। भिंगारी बाजार स्थित प्रजापति मेडिकल स्टोर एवं प्रजापति मेडिकल हाल में तीन माह पूर्व दिल्ली क्राइम ब्रांच ने छापा मारकर बड़ी मात्रा में ब्रांडेड कंपनी की नकली दवाई पकड़ी थी। इसके चलते यह दुकान आज भी सील है और दुकान का प्रोपराइटर जेल में है। लोगों ने बताया है कि नकली दवा यहां से बिहार बड़ी मात्रा में जाती थी। उन्होंने बताया कि इसका कारण ब्रांडेड कंपनी की दवा चिकित्सकों के लिखने पर सेम पैकेज में दवा बेचने से दुकानदारों को काफी बचत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें