बरहज। भलुअनी के हॉस्पिटल रोड स्थित जनरल स्टोर के बाहर से बृहस्पतिवार की शाम एक किशोर झोला लेकर भाग गया। झोले में सोने की जितिया की माला रखी थी। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
अकटहा गांव निवासी राजकिशोर पटेल घर की महिलाओं की जितिया में नई डोरी लगवाने भलुअनी बाजार आए थे। सुनार की दुकान से काम कराने के बाद वह हॉस्पिटल रोड स्थित जनरल स्टोर पर सामान खरीदने पहुंचे। उन्होंने झोला दुकान के बाहर रखी बेंच पर रख दिया। इसी दौरान पीछे से आया किशोर मौका पाकर झोला उठाकर भाग गया। दरोगा राघवेंद्र सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है। संवाद