तरकुलवा। स्थानीय पुलिस ने बृहस्पतिवार की देर शाम नौ लीटर कच्ची शराब के साथ एक शख्स को गिरफ्तार किया। आरोपी पर आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस विभाग की विज्ञप्ति के अनुसार, पुलिस टीम थाना क्षेत्र के कंचनपुर की ओर समन तामिला की कार्रवाई के लिए गई थी। इस बीच मुखबिर ने कंचनपुर के नकहवा टोला की तरफ से एक शख्स द्वारा जर्किन में कच्ची शराब लेकर आने की सूचना दी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ पर उसने अपना नाम विक्रम राजभर निवासी कंचनपुर बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से नौ लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। संवाद