फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मां के डांट से नाराज किशोर लापता, गुमशुदगी दर्ज

Tue, 18 Feb 2025 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
चनुकी। मां की डांट से नाराज किशोर घर से लापता हो गया। इस मामले में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की है। किशोर के लापता होने की सूचना पर उसके पिता दिल्ली से गांव आ रहे हैं।
विज्ञापन

लार थाना के पिंडी निवासी लक्की (13) पुत्र रामज्ञान 11 फरवरी को घर से लापता हो गया। देर शाम जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसकी तलाश करने लगे। परिजनों ने किसी अनहोनी होने की आशंका जताते पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर में मां ने बताया कि पढ़ने के लिए उसे डांटा तो वह नाराज होकर मंगलवार को घर से साइकिल लेकर निकल गया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर उमेश कुमार वाजपेयी ने कहा कि लक्की इसके पहले भी घर से भागा था। इस मामले में किशोर की मां सविता देवी की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें