फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

Tue, 18 Feb 2025 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
- चकउर तिवारी गांव के सामने बाइक अनियंत्रित होने से हादसा
विज्ञापन

- दूसरी घटना में तीन लोग घायल, एक की स्थिति गंभीर
भटनी। चकउर तिवारी गांव के सामने सोमवार की देर शाम सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक बलुआ अफगान गांव का रहने वाला था और भटनी बाजार से बाइक से गांव जा रहा था। इसके अलावा क्षेत्र के एकला आम चौराहे पर भी सड़क हादसे में एक बाइक सवार की घायल होने की जानकारी मिली है। वहीं दूसरी घटना में तीन लोग घायल हो गए, जिनका इलाज चल रहा है।
भटनी के बलुआ अफगान गांव निवासी गजानंद निषाद (32) सोमवार शाम घर से भटनी बाजार आया था। लौटते समय चकउर तिवारी गांव के सामने उसकीबाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे उसके सिर में गम्भीर चोट लग गई। राहगीर उसे सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने गजानंद को मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं एक दूसरी घटना में एकला आम सड़क हादसे में रोशन अंसारी निवासी साहोपार, विजय चौरसिया निवासी रामपुर खुरहुरिया व नितेश कुक्कर घंटी घायल हुए है। इसमें नितेश की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें