फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: आंदोलन करने दिल्ली जाएंगे शिक्षक

Sun, 30 Nov 2025 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरी बाजार। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के गौरी बाजार इकाई की बैठक रविवार को ब्लाॅक संसाधन केंद्र गौरी बाजार में हुई। इसमें टेट को लेकर राजधानी दिल्ली में पांच दिसंबर को आयोजित होने वाले आंदोलन को लेकर रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए ब्लाॅक अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष दिनेश चंद्र शर्मा के आह्वान पर देवरिया से सैकड़ों शिक्षक आंदोलन में शामिल होने के लिए चार दिसंबर को कूच करेंगे। गौरी बाजार से 50 शिक्षकों के जाने का लक्ष्य है। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि वे अवकाश लेकर आंदोलन में शामिल हों। ज्यादातर शिक्षक निजी साधन और ट्रेन से कूच करेंगे। ब्लॉक मंत्री आलोक सिंह ने कहा कि अधिनियम बनने एवं लागू होने के पूर्व नियुक्त शिक्षकों को अनावश्यक रूप से टेट करने को लेकर परेशान किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें