गौरी बाजार। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के लिए रविवार को भी बूथ वाले विद्यालय खुले रहे। अधिकारी प्रत्येक बीएलओ की प्रगति रिपोर्ट लेते रहे। गौरी बाजार क्षेत्र में सबसे कम पथरहट बूथ पर फाॅर्म भरे गए हैं।
सदर तहसील के गौरी बाजार क्षेत्र के पथरहट गांव में सबसे कम फार्म 37 फीसदी भरे गए हैं। इस गांव में बूथ संख्या-86 से 91 तक पांच बूथों की जिम्मेदारी सुपरवाइजर सतपाल को है। इन बूथों पर बीएलओ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। रविवार को भी बूथ वाले विद्यालय खुले रहे।
कुंवर बखरा के बीएलओ को मिला सिनेमा देखने का टिकट
गौरी बाजार। विकास खंड क्षेत्र के ग्राम कुंवरा बखरा स्थित बूथ संख्या-8 के बीएलओ विभव पाठक ने एसआईआर फॉर्म शत प्रतिशत भर दिया है। इनके बूथ पर ऑनलाइन कार्य भी पूर्ण कर लिए गए हैं। उनके द्वारा कार्य पूरा किए जाने पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्रुति शर्मा ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही देवरिया में पिक्चर देखने के लिए टिकट भी दिया। विभव पाठक संविलियन विद्यालय कुंवर बखरा में सहायक अध्यापक पद पर तैनात हैं। संवाद