फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मासूम के यौन शोषण की आशंका

Fri, 31 Oct 2025 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बघौचघाट। क्षेत्र के एक ईंट भट्टे पर रहने वाले मजदूर की तीन साल की बेटी से यौन शोषण की आशंका पर पिता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पिता के अनुसार, बेटी रात में साथ में सो रही थी और अचानक वह बिस्तर से गायब हो गई।
काफी खोजने पर भट्ठे के बगल में मिली। उसके नाजुक अंग से रक्तस्राव हो रहा था। पीड़िता के माता-पिता ने लोगों के सहयोग से मासूम को पथरदेवा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने इलाज के बाद उसे घर भेज दिया। इलाज के बाद पिता बेटी को लेकर थाने गया और पुलिस को तहरीर देकर वारदात की जानकारी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी विशाल कुमार उपाध्याय ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच चल रही है। मासूम का मेडिकल कराया जाएगा। जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें