खुखुंदू। परसिया चंदौर ईंट भट्ठे के पास बृहस्पतिवार की सुबह सड़क किनारे 50 वर्षीय मजदूर का शव पड़ा मिला। पुलिस के जांच में पता चला कि शव ईंट भट्ठे केे मजदूर हरेराम का है। बरहज के तरोहिया निवासी हरेराम परसिया चंदौर स्थित एक ईंट भट्ठे पर रहता था। थानेदार दिनेश कुमार मिश्रा ने बताया कि अज्ञात वाहन की ठोकर से मजदूर की मौत हुई है। संवाद