फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: शहर में बहाल हुई आपूर्तिए ग्रामीण क्षेत्रों में अभी इंतजार

Sun, 05 Oct 2025 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। आंधी-बारिश में तार और खंभे गिरने से बेपटरी हुई बिजली आपूर्ति रविवार को दूसरे दिन भी पूरी तरह बहाल नहीं हो सकी। शनिवार की देर शाम तक शहर की अफसर काॅलोनी व पुराने मोहल्लों की आपूर्ति बहाल हो सकी।
वहीं नए शहरी क्षेत्र और जिले के अधिकतर गांवों के लोगों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी। रविवार को खराबी को दुरुस्त करने में लाइनमैन, जेई और एसडीओ लगे रहे। स्टोर से खंभे, तार व अन्य उपकरण लेने के लिए जेई उपकेंद्रों से पहुंचे थे, मगर संसाधन और मैन पावर की कमी के चलते उपकरण मौके पर नहीं भेजे जा सके।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम से शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश से जिले भर में बिजली के खंभे, पेड़ और तार उखड़ गए। इसके चलते पूरे जिले की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शनिवार देर शाम को शहर के राघवनगर, रामनाथ देवरिया, पुलिस और सिविल लाइंस के कुछ हिस्से में आपूर्ति बहाल हो सकी। इसमें ऑफिसर्स काॅलोनी भी शामिल रही।
इसके अलावा शहर के रामगुलाम टोला, सीसी रोड, भुजौली काॅलोनी, उमा नगर, भटवलिया, देवरिया खास, न्यू काॅलोनी, सिंधी मिल, दानोपुर, सोंदा, कठिनईया समेत शहर के अन्य हिस्सों की बिजली आपूर्ति आंशिक रूप से ही बहाल हो सकी।
अमेठी रोड, पुलिस लाइंस, पुरवा उपकेंद्र से जुड़े बिजली के खंभे शाम तक नहीं लग सके थे। शहर के संपूर्ण हिस्से में सोमवार की शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल होने का दावा बिजली निगम की ओर से किया गया है। रविवार की देर शाम तक कुछ हिस्से में बिजली आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद है। इसके अलावा करीब पांच सौ से अधिक गांवों में अब भी आपूर्ति ठप है।
वहीं बरियारपुर, भटनी, सलेमपुर जाने वाला मेन लाइन ही दुरुस्त नहीं हो पाया है। भटवलिया बिजली निगम के स्टोर में खंभे, तार व अन्य क्षतिग्रस्त हुए उपकरण लेने के लिए उपकेंद्रों के जेई व एसडीओ पहुंचे थे, सामान तो रिलीज हो गया, मगर लेकर जाने के लिए संसाधन उपलब्ध नहीं होने से देर शाम तक ग्रामीण क्षेत्र के उपकेंद्रों पर उपकरण नहीं पहुंच सका था।
विज्ञापन

वहीं भटनी के जिगना मिश्र में तीन बिजली के खंभे टूट गए हैं। इससे आपूर्ति दूसरे दिन भी ठप रही। शहर के एसडीओ अमित सिंह ने बताया कि सोमवार की शाम तक शहर के सभी हिस्सों की आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी, जो संसाधन है उसमें काम किया जा रहा है। तरकुलवा संवाद के अनुसार, तार व खंभों पर पेड़ गिरने से 40 घंटे से 450 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप है। क्षेत्र के तरकुलवा, गढ़रामपुर, पथरदेवा व बंजरिया फीडर से जुड़े 11 हज़ार वोल्टेज की लाइन के तार व खंभों पर दर्जनों जगह पेड़ उखड कर गिर गए हैं। इससे शुक्रवार रात 9 बजे से बिजली आपूर्ति ठप है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें