फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अनुशासित जीवन से मिलती है सफलता

Sun, 30 Nov 2025 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। स्थानीय नगर पंचायत के जनता इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित तीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का शनिवार को समारोह पूर्वक समापन हुआ। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर शुरुआत कराई। उन्होंने कहा कि स्काउट गाइड शिविर बच्चों में अनुशासन लाता है।
विज्ञापन

अनुशासित जीवन जीने से कोई भी सफलता प्राप्त की जा सकती है। प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर कार्यक्रम में स्वागत किया। प्रशिक्षक यूनुस अंसारी, मनीष कुमार यादव और आंचल कुशवाहा ने स्काउट गाइड को आपदा आने पर बचाव की जानकारी दी। कक्षा 6 से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने 37 टोली बनाई। इस मौके पर प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार, प्रवक्ता राकेश पांडेय, देवव्रत पांडेय, आनंद कुमार, अयोध्या प्रसाद, अरुण कुमार, विवेक राव, रोशन लाल, मजहर अली, रोशन आरा, मिसकासी सिंह, मधु, दयानंद तिवारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें