फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: भाजपा कार्यकर्ता से मारपीट के आरोपी दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

Thu, 19 Nov 2026 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। थाने पर बुलाकर भाजपा कार्यकर्ता की पिटाई करने के मामले में बुधवार को आरोपी दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। सीओ भाटपाररानी की जांच रिपोर्ट के आधार पर एसपी अभिजीत आर. शंकर ने यह कार्रवाई की है। हालांकि, पीड़ित और भाजपा कार्यकर्ता आरोपी नगर चौकी प्रभारी पर भी कार्रवाई और सभी संबंधित पुलिसकर्मियों पर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग पर अड़े हैं।
विज्ञापन

भटनी थाना क्षेत्र के पिपरा देवराज गांव निवासी शिवम तिवारी भाजपा कार्यकर्ता हैं। सोमवार शाम वह सल्लहपुर गांव से ट्रैक्टर और कृषि यंत्र लेकर घर लौट रहे थे। बनकटा शिव चौराहे पर साइड देने को लेकर अज्ञात बाइक सवारों से उनका विवाद हो गया। मौके पर पहुंचे हल्का सिपाहियों से भी शिवम की कहासुनी हो गई। आरोप है कि इससे नाराज पुलिसकर्मियों ने मंगलवार को उन्हें थाने बुलाया और पिटाई कर दी।
इसकी जानकारी मिलने पर कार्यकर्ता थाने पहुंच गए और आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया। सूचना पर रामपुर कारखाना के विधायक सुरेंद्र चौरसिया भी थाने पहुंचे। उन्होंने मामले की शिकायत एसपी से की और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने बुधवार को एसआई संतोष यादव, सिपाही चंद्रिका सरोज और आशीष यादव को निलंबित कर दिया। इसके बावजूद पीड़ित और भाजपा कार्यकर्ता नगर चौकी इंचार्ज के खिलाफ भी निलंबन की कार्रवाई करने तथा सभी संबंधित पुलिसकर्मियों पर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग कर रहे हैं।
..
कोट
पुलिस की जांच में एक दरोगा और दो सिपाही दोषी पाए गए हैं। तीनों को निलंबित कर मामले की जांच की जा रही है। जांच में अन्य पुलिसकर्मियों की संलिप्तता सामने आने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मनोज कुमार, सीओ भाटपाररानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें