फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दो माह बाद भी विद्यालयों से नहीं हटाए गए तार और खंभे

Thu, 19 Nov 2026 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरी बाजार। गौरी बाजार विकास खंड क्षेत्र में बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में हाईटेंशन तार और डीएम के कड़े निर्देश के दो माह बाद भी नहीं हटाया जा सका। संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापक शीघ्र ही इसे हटाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के आंकड़े के मुताबिक कुल 18 विद्यालयों के परिसर में खंभे व एचटी एवं एलटी लाइन की सूचना बिजली निगम को दी गई है। इसमें अगस्त माह तक कुल नौ विद्यालयों से खंभे और तार हटवाए गए। प्राथमिक विद्यालय मठिया साहू, बंसहियां, नगरौली बाजार, कंपोजिट विद्यालय परसोत्तिमा, कालाबन, प्रावि पूर्वी टोला, भटौली बुजुर्ग-एक, आनंदनगर, कंपोजिट विद्यालय जंगल पिपरा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय बेलकुंडा में स्कूल कैंपस से तार व पोल नहीं हटाया गया।
अमर उजाला के सितंबर माह में खबर छपने के बाद दो माह में सिर्फ चार विद्यालयों से तार-पोल हटाए गए। प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि विद्यालय में ऐसी कोई घटना होती है तो इसका जिम्मेदार विद्युत निगम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में अवर अभियंता मोहम्मद सलमान ने बताया कि शेष बचे विद्यालयों से भी तार व पोल को ठेकेदार द्वारा हटाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें