फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria: छात्र ने मेडिकल स्टोर पर लगवाया था इंजेक्शन, मौत के बाद परिजनों का हंगामा

Sun, 18 Sep 2022 12:06 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया

सार

आरोप है कि मेडिकल स्टोर पर तैनात दुकानदार ने छात्र को इंजेक्शन लगाया। जिसके बाद उसकी तबियत बिगड़ गई। जानकारी पर घर वाले उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों छात्र को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक छात्र की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के सरौरा गांव निवासी एक छात्र की शनिवार रात संदिग्ध हाल में मौत हो गई। परिजनों ने बिहार प्रांत के एक मेडिकल स्टोर वाले पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है। परिजनों ने बरियारपुर पुलिस को तहरीर देकर आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


बरियारपुर थाना क्षेत्र के सरौरा गांव निवासी अनूप यादव (18) पुत्र हरेंद्र यादव देवरिया में रहकर पढ़ाई करता था। अवकाश होने पर वह घर आया था। बृहस्पतिवार को उसे किसी कीड़े ने काट लिया। अनहोनी के डर से वह शनिवार शाम अपने एक दोस्त के साथ बिहार प्रांत के पगरा बाजार स्थित एक मेडिकल स्टोर पर पहुंच कर इसके बारे में बताया।

आरोप है कि मेडिकल स्टोर पर तैनात दुकानदार ने छात्र को इंजेक्शन लगा दिया। जिसके बाद उसकी तबियत बिगड़ गई। जानकारी पर घर वाले उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों छात्र को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन उसे गाजीपुर जिले के अमवा के सती मां स्थान ले गए। वहां भी छात्र की मृत्यु की पुष्टि होने पर निराश लोग घर लौट आए। परिजनों ने बिहार प्रांत के मेडिकल स्टोर वाले पर कार्रवाई की मांग करते हुए थाने में शिकायत किया है। एसओ प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें