फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से चौथी कक्षा की छात्रा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बुखार से चौथी कक्षा की छात्रा की मौत
विज्ञापन

रुद्रपुर। बुखार से पीड़ित 11 वर्षीय बालिका की रविवार सुबह मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। बालिका के इंसेफेलाइटिस से पीड़ित होने की चर्चा है, लेकिन मेडिकल कॉलेज से मिले रिकार्ड में इसका कोई जिक्र नहीं है।
विज्ञापन

एकौना थाना क्षेत्र के लीलापुर गांव निवासी सुनील साहनी की बेटी शिवानी कक्षा 4 की छात्रा थी। उसे पांच दिन पहले अचानक बुखार हो गया। घर वालों के अनुसार तेज बुखार के साथ शरीर में अकड़न होने के साथ वह बेहोश हो जा रही थी। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले गए। रविवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। लक्षणों के आधार पर गांव में चर्चा है कि बालिका इंसेफेलाइटिस की चपेट में थी। तरह-तरह की आशंकाओं से ग्रामीण सहमे हुए हैं। उधर, मेडिकल कॉलेज के रिकार्ड में मौत का कारण सिर्फ बुखार दर्शाया गया है। मृतका के पिता सुनील ने बताया कि चिकित्सक ने बुखार के बारे में कुछ स्पष्ट नहीं बताया। शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें