फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: असलहा सप्लायर के बैंक खाते और संपत्ति का एसटीएफ ने जुटाया ब्योरा

Fri, 21 Feb 2025 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
बरहज में गाड़ी में बैठी इंदौर एसटीएफ की टीम।    संवाद 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरहज (देवरिया)। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले से आई एसटीएफ की टीम ने असलहा सप्लायर राकेश के बैंक खाते व संपत्ति का ब्योरा खंगाला। वह फरार आरोपी व अन्य साथियों की संपत्ति के बारे में जानकारी एकत्र कर रही है। माना जा रहा है कि इनकी संपत्ति कुर्क की जा सकती है। टीम के आने से बिहार के सिवान तक दहशत है। इंदौर एसटीएफ प्रभारी हरी सिंह के साथ चार सदस्यीय टीम बरहज में जमी हुई है। लोगों के अनुसार टीम पिछले दो दिनों से मदनपुर थाना क्षेत्र के खुदियां निवासी राकेश सिंह के संपत्ति और बैंक खातों के डिटेल की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

टीम ने तहसील के राजस्व अभिलेखों का भी निरीक्षण किया। वर्ष 2005 में लक्ष्मीपुर गांव निवासी संग्राम सिंह सुर्खियाें में आया था। उसके विरुद्ध स्थानीय थाने में छिनैती मामले में केस पंजीकृत है। जिसे एसटीएफ इंदौर 25 अक्टूबर 2024 को हिरासत में लेकर साथ ले गई थी। वहीं सीवान के गुठनी के चितविश्राव गांव निवासी चंद्रभान सिंह को भी गिरफ्तार किया था। आरोपियों की निशानदेही पर टीम ने उसके साथियों के घर और उनके ठिकानों पर भी दबिश दिया था। बताया जा रहा है कि आरोपी मध्य प्रदेश से असलहों की तस्करी कर क्षेत्र में सप्लाई कर रहे थे। पुलिस के अनुसार बीएनएस की धारा के तहत पाबंद होने और पर आरोपियों की धरपकड़ न होने पर कुर्की की कार्रवाई भी हो सकती है। इंस्पेक्टर राहुल सिंह और मदनपुर प्रभारी थाना निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि बीएनएस की धारा के अंतर्गत पंजीकृत केस के तहत टीम कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें