फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मुंबई रवाना हाेने से पहले अशोक की पत्नी समेत पांच लोगों के बयान दर्ज

Thu, 16 Oct 2025 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
मह​​​र्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज में सीसीटीवी फुटेज लेने पहुंची पुलिस,
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। महाराष्ट्र के अशोक (61) की हत्या कर लाश महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज की पानी की टंकी में फेंकने के मामले में पुलिस ने कातिलों तक पहुंचने के लिए जाल बिछा दिया है।
कोतवाली आने से जब अशोक की पत्नी अनीता उर्फ तनु ने मना कर दिया और जरूरी काम का हवाला देकर बुधवार की सुबह फ्लाइट से मुंबई जाने की बात कही तो मंगलवार की देर शाम को कोतवाली पुलिस गोरखपुर हुमायुंपुर दक्षिणी निवासी अशोक के साल प्रफुल्ल के घर पहुंच गई।
विज्ञापन

अशोक की पत्नी, साले की पत्नी, मैरिज हाॅल पर मौजूद गार्ड समेत पांच लोगों के बयान दर्ज किए। वहीं बुधवार को विवेचक वारदात स्थल पर पहुंचे और नक्शा बनाया। सूत्रों की मानें तो पुलिस ने आरोपियों तक पहुंचने के लिए पर्याप्त साक्ष्य जुटा लिए हैं, मगर पुष्टि के लिए इलेक्टि्रक साक्ष्य का इंतजार कर रही है।
जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कुलगांव निवासी अशोक गावंडे करीब 13 साल बाद अपने ससुराल गोरखपुर के हुमायुंपुर दक्षिणी निवासी प्रफुल्ल के घर 22 सितंबर को आए थे। साले के अनुसार, उनके पास किराया नहीं था। सिर्फ 30 मिनट रुकने के बाद 12 सौ रुपये की मांग की। मुंबई जाने की बात कही।
रुपये देने के बाद टेंपो से उन्होंने रेलवे स्टेशन भेजवा दिया। वह देवरिया मेडिकल कॉलेज कैसे पहुंच गए, इसकी जानकारी नहीं है। बता दें कि अशोक का शव छह अक्तूबर को मेडिकल कॉलेज की पानी की टंक ी में मिला।
उधर, मंगलवार को साले प्रफुल्ल की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज कर आरोपियों तक पहुंचने के लिए दिन रात-एक कर दी है। अशोक की पत्नी तहरीर देने जब कोतवाली मंगलवार को नहीं आईं तो पुलिस ने सवाल किया।
साले ने बताया कि बहन की तबीयत ठीक नहीं है। उसे मुंबई जाना जरूरी है, इसलिए बुधवार की सुबह फ्लाइट से निकल जाएगी। इसके बाद कोतवाली पुलिस गोरखपुर प्रफुल्ल के घर पहुंच गई।
अशोक की पत्नी का बयान दर्ज करने के बाद घर पर मौजूद प्रफूल्ल, गार्ड समेत पांच लोगों के बयान दर्ज कर देर रात पुलिस देवरिया लौटी। सूत्रों की मानें तो पुलिस को पत्नी कुछ भी बताने से परहेज कर रही थी। पूर्व में हुए मनमुटाव की बात कह रोने लग रही थी। ससुराल वाले अशोक के देवरिया पहुंचने की जानकारी नहीं दे सके।
पुलिस ने सवाल किया कि अशोक के पैर में गंभीर चोट था, वह पैदल चलने में असमर्थ थे। इस परिस्थिति में आखिर क्यों छोड़ दिया गया, इस सवाल का जवाब ससुराल के लोग के पास नहीं था। पुलिस के निशाने पर आए कुछ स्वास्थ्यकर्मियों को पुलिस जल्द गिरफ्तार कर सकती है।
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो जिले के भाटपाररानी व लार क्षेत्र में लगातार तीन हत्या होने के कारण एसओजी टीम इसमें उलझ गई, नहीं तो वारदात का पर्दाफाश हो गया होता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें