बनकटा/रामपुर बुजुर्ग। क्षेत्र के इंगुरी सराय गांव निवासी एक युवक पर फेसबुक पर पोस्ट कर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा है। भैंसही गांव निवासी नसीम अंसारी, इंगुरी सराय गांव के रईस अंसारी, एजाज अंसारी, शमशुद्दीन अंसारी, इमरान अंसारी, अयूब अंसारी, सलाउद्दीन ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी युवक पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं आरोपी युवक ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि चार लोगों की मिलीभगत से उसके मोबाइल से पोस्ट कर उसे फंसाने की कोशिश की जा रही है। एसओ गोरखनाथ सरोज ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। संवाद