फाइल फोटो एसएसबी जवान सत्येंद्र यादव
संवाद न्यूज एजेंसी मईल (देवरिया)। स्थानीय चौराहे पर शनिवार की सुबह बाइक से अपने घर बलिया जनपद जा रहे एसएसबी जवान सत्येंद्र यादव की ट्रेलर की चपेट में आने से मौत हो गई। आसपास के लोगों के पहुंचने से पहले चालक गाड़ी लेकर भाग गया।
जानकारी के अनुसार, बलिया जनपद के नगरा थाना क्षेत्र के तियरा हैदरपुर निवासी सत्येंद्र यादव एसएसबी जवान की ड्यूटी गोरखपुर में थी।
छुट्टी लेकर शनिवार की सुबह वह गोरखपुर से अपने घर बाइक से जा रहा था। मईल चौराहे पर सुबह पांच बजे राम जानकी मार्ग पर कुंडौली की तरफ से तेज रफ्तार से आ ट्रेलर ने बाइक सवार एसएसबी जवान को चपेट में लेे लिया।
इससे बाइक सवार एसएसबी जवान की मौके पर ही मौत हो गई। एसआई अरविंद कुमार ने बताया कि पाॅकेट में मिले आधार कार्ड से एसएसबी जवान की पहचान की गई। उसके परिजन को भी सूचना दे दी गई है।