फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: हर दो घंटे में एक सेमी घट रही सरयू

Sun, 24 Aug 2025 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
भागलपुर में सरयू का जल स्तर।
विज्ञापन
भागलपुर। सरयू नदी के जलस्तर में लगातार घटाव हो रहा है। इससे बाढ़ का खतरा टलता दिख रहा है। नदी खतरे के निशान से मात्र दो सेमी नीचे बह रही है। लहरों में उबाल जारी है। इससे प्रभावित क्षेत्रों में अब भी खतरा बरकरार है।
विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग तुर्तीपार के अनुसार, शनिवार की शाम चार बजे नदी का जलस्तर 64.08 मीटर दर्ज किया गया। पानी प्रति दो घंटे में एक सेमी की रफ्तार से कम हो रहा है। हेड मीटर पर खतरे का निशान 64.10 मीटर अंकित है। नदी का पानी ऊपरी इलाकों से तेजी से निकल रहा है।
कटान को लेकर बाढ़ खंड के अधिकारी लगातार कटान स्थलों का निरीक्षण कर रहे हैं। बाढ़ विभाग के सहायक अभियंता उपेंद्र कुमार ने बताया कि नदी का जलस्तर तेजी से कम हो रहा है। बांधों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें