फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सपा ने घर ढहाने के नोटिस पर जताया आक्रोश

Sat, 20 Sep 2025 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। महुआपाटन गांव में जिला प्रशासन दर्जनों लोगों के घरों को बुलडोजर से गिरा चुका है। 147 लोगों को घर गिराने का नोटिस दिया गया है। इसकी सूचना मिलने पर पूर्व मंत्री ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी के नेतृत्व में सपा का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को महुआपाटन गांव पहुंचा और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। पूर्व मंत्री ने जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा यदि बुलडोजर की राजनीति बंद नहीं की गई तो वह एक अक्तूबर से कार्यकर्ताओं के साथ जिला मुख्यालय पर डेरा डालो घेरा डालो आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महुआपाटन बाजार में संत जायसवाल और उनके भाइयों की भूमिधारी की जमीन में सड़क बनी है। उसके बदले में ग्राम पंचायत की ओर से जो जमीन आवंटित की गई थी, उस पर बने मकान को भी जिला प्रशासन ने ध्वस्त करा दिया है। इस दौरान फख़रूद्दीन खान, मंजूर हसन, सुभाष पाठक, कृष्णलाल त्रिपाठी, सरफराज अहमद, हीरालाल गुप्ता आदि माैजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें