फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: खिड़की के रास्ते घर में घुसकर चोरी

Sat, 20 Sep 2025 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपारानी। खामपार थाना के भिंगारी बाजार में शुक्रवार की रात खिड़की के रास्ते चोर घर में घुस गए। चोर जेवरात, कपड़े आदि सामान लेकर घर से निकल रहे थे, उसी दौरान महिलाओं के शोर मचा दिया। इसके बावजूद चोर सामान लेकर भाग गए। जानकारी के अनुसार, भिंगारी बाजार निवासी सूरज यादव का परिवार रात में सो रहा था। खिड़की खोलकर चोर घर के अंदर घुस गए। चोर कमरे का ताला तोड़कर जेवरात सहित अन्य सामान उठा ले गए। आवाज सुनकर घर में महिलाएं जग गई। महिलाओं ने चोर को देख कर शोर मचाया। चोर असलहा लहराते हुए भाग गए। थानाध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। जांच की जा रही है। संवाद簈
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें