फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने उजाड़ा सांसद निधि से बना खड़ंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
दबंगों ने उजाड़ा सांसद निधि से बना खड़ंजा
विज्ञापन

रुद्रपुर। शीतल माझा गांव में कुछ दबंगों ने सार्वजनिक सड़क के खड़ंजे को उजाड़ दिया। सांसद निधि से बनी सड़क गांव की दलित बस्ती का मुख्य मार्ग है। गांव वालों ने एसडीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

गांव के सदाशिव राव के नेतृत्व में ग्रामीणों ने एसडीएम को पत्र देकर बताया कि गांव में सांसद निधि से करीब ढ़ाई सौ मीटर खड़ंजा निर्माण हुआ है। गांव के लोगों का मुख्य सड़क से होकर आना जाना लगा रहता है। सड़क गांव की दलित आबादी की बस्ती को अन्य मार्गों से जोड़ती है। गांव में कुछ दबंग लोग सार्वजनिक जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं। सुबह सड़क को उजाड़ कर ईंट गायब कर दिया। वह सड़क पर अवैध कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। मना करने पर वे मारपीट करने पर उतारू हैं। इससे गांव में तनाव बना है। गोर्रा नदी के किनारे बसे गांव की सड़क का अस्तित्व समाप्त होने पर बरसात में लोगों को भारी दिक्कत झेलनी पड़ेगी। उपजिलाधिकारी संजीव कुमार उपाध्याय ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी। दोषी पाए जाने पर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का अभियोग पंजीकृत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें