फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत पर सोए थे परिजन, नकदी-जेवर समेट ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
छत पर सोए थे परिजन, नकदी-जेवर समेट ले गए चोर
विज्ञापन

तरकुलवा/ बघौचघाट। तरकुलवा थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव में शनिवार की रात खिड़की काटकर घर में घुसे चोर नकदी, जेवर समेत करीब पांच लाख का सामान लेकर चंपत हो गए। छत पर सो रहे परिजन रविवार की सुबह घर में बिखरा सामान देखकर दंग रह गए। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और घटना को लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ की ।
विज्ञापन

कंचनपुर गांव के रहने वाले किशोर मद्धेशिया कंचनपुर चौराहे पर चाय की दुकान चलाते हैं। शनिवार की देर शाम को वह घर पर भोजन करने के बाद दुकान पर सोने चले गए। रात में बिजली न होने के चलते परिवार के सदस्य कमरे में ताला बंद कर छत पर सोने चले गए। चचेरा भाई शिव देर रात में एक शादी समारोह से आया और वह एक कमरे में सो गया। देर रात चोर गली की खिड़की काटकर मकान में दाखिल हो गए। कमरे की कुंडी तोड़ कर चोर अंदर घुस गए हो गए और घर में रखे नगदी और जेवरात व अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। गृहस्वामी के अनुसार चोरों ने अलमारी में से एक लाख रुपये नगदी और लगभग दो लाख कीमत के सोने, चांदी के जेवरात समेट ले गए हैं। जाते समय चोरों ने घर का सारा सामान इधर-उधर बिखेर दिया था। छत पर सोए परिवार के लोग सुबह उठे और जब नीचे आए तो घर का सामान बिखरा होने पर जानकारी हुई। किशोर मद्धेशिया ने पुलिस को चोरी की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने तहरीर में कहा है कि घर में रखे एक लाख रुपये, एक सोने की चेन, तीन सोने की अंगूठी, दो चांदी का पायल और एक मोबाइल फोन चोर चुरा ले गए हैं। थानाध्यक्ष टीजे सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया है। आसपास के लोगों से पुलिस पूछताछ की है। जल्दी ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें