फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरुण सिंह के घर की मिट्टी से गौरवान्वित होगा अमृत महोत्सव, कलश में मिट्टी भर कर ले गए प्रशासन के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
वरुण सिंह के घर की मिट्टी से गौरवान्वित होगा अमृत महोत्सव, कलश में मिट्टी भर कर ले गए प्रशासन के लोग
विज्ञापन

रुद्रपुर। शौर्य चक्र विजेता वरुण सिंह के घर की मिट्टी आजादी के अमृत महोत्सव का गौरव बढ़ाएगी। चौरीचौरा की ऐतिहासिक घटना के सौ वर्ष पूरे होने पर मनाए जाने वाले अमृत महोत्सव के मंच पर शहीदों के घर की मिट्टी को कलश में सजाकर रखा जाएगा। बुधवार को सीडीओ के निर्देश पर ब्लाक के अधिकारी शहीद के पैतृक गांव कन्हौली से कलश में मिट्टी भर कर ले गए।
विज्ञापन

शौर्य चक्र विजेता ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह आठ दिसंबर को कुन्नूर हेलिकॉप्टर क्रैश में घायल हुए थे। उनके साथ देश के पहले सीडीएस बिपिन रावत सहित 13 लोगों की मौत हादसे के दिन ही हो गई। वह एक मात्र जिंदा बचे थे। इलाज के दौरान 15 दिसंबर को उनका निधन हो गया। मुख्य विकास अधिकारी रविंद्र कुमार के निर्देश पर ब्लाक की टीम उनके घर पहुंची। उन्होंने बताया कि 4 फरवरी 2022 को चौरीचौरा की ऐतिहासिक घटना के सौ साल पूरे होने पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाए जाने का कार्यक्रम एक साल पहले से ही प्रस्तावित है। आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान वर्ष 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम से लेकर अब तक के शहीदों के घरों की मिट्टी को कलश में सजा कर रखा जाएगा। महोत्सव में जुटे लोग देश के नायकों को सलाम करेंगे। शहीदों के घर की मिट्टी को कलश में रख कर उसके ऊपर उनका नाम, पता और गौरवपूर्ण इतिहास लिखा जाएगा। एडीओ पंचायत धीरेंद्र सागर और प्रभारी खंड विकास अधिकारी संदीप त्रिपाठी ने शहीद वरुण सिंह के चाचा पूर्व विधायक अखिलेश प्रताप सिंह और दिनेश प्रताप सिंह के हाथ से कलश में मिट्टी को प्राप्त किया। प्रभारी बीडीओ संदीप त्रिपाठी ने कहा कि देश के नायकों के घरों से कलश में मिट्टी प्राप्त कर गोरखपुर राजकीय बौद्ध संग्रहालय रामगढ़ ताल गोरखपुर को भेजा जाएगा। शहीद के घर से मिट्टी देने के दौरान गांव वालों ने वरुण सिंह अमर रहे का नारा बुलंद किया। इस अवसर पर धीरज गुप्ता, राकेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें