फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की चार घटनाओं का पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी की चार घटनाओं का पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

देवरिया। शहर और देहात की मकानों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह का कोतवाली पुलिस और एसओजी ने बुधवार को पर्दाफाश किया है। गिरोह के चार आरोपितों को गिरफ्तार कर चोरी के 47 हजार रुपये, पिस्टल, जेवर और बुलेट बाइक पुलिस ने बरामद की है। पुलिस का कहना है कि दस दिन पहले इसी गिरोह ने शहर में आभूषण की दो दुकानों में चोरी की थी। शातिरों के फुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे।
एएसपी राजेश कुमार सोनकर और सीओ सदर श्रीयश त्रिपाठी ने पुलिस लाइंस में पत्रकारों को बताया कि प्रभारी एसओजी अनिल कुमार यादव, प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सिंह को सुबह मुखबिर से सूचना मिली। उसे गंभीरता से लेते हुए सदर कोतवाली के पिपरपाती गांव की छोटी पुलिया के पास पहुंचकर चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो चोरी की चार घटनाओं का पर्दाफाश हुआ। पकड़े गए आरोपितों की पहचान विशाल निवासी बांसपार, गुच्चू राजभर उर्फ उपेंद्र राजभर निवासी घटैला गाजी, विकास बांसफोर उर्फ रसगुल्ला निवासी रामगुलाम टोला, विवेक दीक्षित निवासी सिरसिया दीक्षित थाना कोतवाली के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर 47 हजार रुपये, डेढ़ लाख रुपये के जेवर 15 पायल, चार हार, 20 बिछिया, एक चेन, एक टप्स, चांदी के 20 सिक्के, एक झुमका, एक लाइसेंसी पिस्टल व एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
विज्ञापन

इन घटनाओं का हुआ खुलासा
देवरिया। 20 दिसंबर को शहर के नई बाजार स्थित दो ज्वैलर्स की दुकान के शटर का ताला तोड़कर चोरी हुई थीं। इसमें इस गिरोह के तीन सदस्यों की पहचान सीसीटीवी फुटेज में हुई। उसके आधार पर पुलिस शातिरों तक पहुंचने में कामयाब हो गई। 21 दिसंबर को ग्राम बरईपुर लाला में एक घर से जेवरात चोरी हुए थे। इसका मुकदमा रामपुर कारखाना में दर्ज है। 23 अगस्त को 2019 को ग्राम वरूआडीह स्थित कपिल देव सिंह मुर्गी फार्म से उनका लाइसेंसी पिस्टल को चोरी कर लिया था। उसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। इस मामलेेेे में बरियारपुर में मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन

गिरफ्तार करने वाली टीम
एसओजी के दरोगा गोपाल प्रसाद, जयशंकर मिश्रा, केशव राम, विनय सिंह, योगेंद्र कुमार, धनंजय श्रीवास्तव, दिव्यशंकर राय, सुदामा यादव, अनिल कुमार, राकेश कुमार, रितेश सोनकर, विनय प्रताप, दीपक कुमार रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें