खुखुंदू थाना क्षेत्र गांव के युवक ने यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में अपने बजाय किसी और को बैठाकर दिलवाई है परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव के एक युवक को सिद्धार्थनगर एसओजी मंगलवार को गिरफ्तार कर साथ लेकर चली गई। एक पखवाड़ा पूर्व हुई यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में युवक ने अपनी जगह दूसरे को बैठाकर परीक्षा दिलवाई है। पुलिस के अनुसारए आरोपी घर नहीं मिला तो उसके भाई को लेकर गई है।
बताया जा रहा है कि खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव के एक युवक का उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती में सिद्धार्थनगर में सेंटर गया था। वहां बीते 18 फरवरी को परीक्षा संचालित हुई। इसमें युवक ने अपने बजाय किसी और को बैठाकर परीक्षा दिलवाई है। सिद्धार्थनगर एसओजी मंगलवार को युवक की तलाश करते खुखुंदू पहुंची। यहां से स्थानीय पुलिस बल के साथ एसओजी टीम सीधे युवक के गांव पहुंची।
हालांकि, इस दौरान आवेदक घर पर नहीं मिला। फिर एसओजी उसके भाई को लेकर चली गई। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि एसओजी टीम आई थी। पुलिस भर्ती परीक्षा में आवेदक की जगह कोई और बैठकर परीक्षा दी है। घर पर आवेदक के नहीं मिलने पर एसओजी टीम उसके भाई को उठा ले गई है। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने कहा कि इसकी जानकारी मुझे नहीं है। इंस्पेक्टर को जानकारी होगी।