फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पुलिस की आंखों के सामने से तस्कर शराब लदी स्काॅर्पियो लेकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
थाने से स्काॅर्पियो को छोड़े जाने की भी बात आ रही सामने, पुलिस कर रही इनकार
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुजुर्ग। बनकटा थाना क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग में रविवार रात पुलिस ने एक संदिग्ध स्कॉर्पियो पकड़ी। पुलिस वाले स्काॅर्पियो को थाने ले जा रहे थे तभी उसका चालक मौका पाकर वाहन सहित फरार हो गया। बताया जा रहा है कि स्काॅर्पियो में शराब लदी थी, जो बिहार भेजी जानी थी। पुलिस की आंखों के सामने से शराब लदी स्काॅर्पियो को लेकर तस्करों के भाग जाने पर तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बनकटा थाने की पुलिस को रविवार देर रात करीब 12 बजे सूचना मिली कि शराब से भरी एक स्कार्पियो सिकटिया पेट्रोल पंप पर खड़ी है। मुखबिर की इस सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई और वाहन को जब्त कर लिया। गाड़ी में कुछ लोग भी मौजूद थे। पुलिस टीम वाहन को थाने लेकर पहुंची। बताया जा रहा है कि कुछ घंटे बाद स्काॅर्पियो को छोड़ दिया गया। हालांकि पुलिस का कहना है कि थाने लाते समय रास्ते से ही स्काॅर्पियो चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। पुलिस ने उसका पीछा किया, लेकिन तस्कर भागने में सफल रहा। पुलिस उसकी पहचान में जुटी हुई है। वाहन लेकर तस्कर के भाग जाने के पुलिस के बयान से उनकी कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। क्या पकड़े जाने के बाद थाने लाते समय स्काॅर्पियो में कोई पुलिस वाला नहीं था। अगर नहीं तो क्यों? अगर बैठा था तो कैसे उसके रहते हुए तस्कर आराम से गाड़ी लेकर भाग निकले। दूसरी तरफ थाने से वाहन को छोड़ देने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें