फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छपरा बुजुर्ग में एसडीएम ने स्मार्ट क्लास का किया शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरा बुजुर्ग में एसडीएम ने स्मार्ट क्लास का किया शुभारंभ
विज्ञापन

रुद्रपुर। परिषदीय स्कूलों की शिक्षण व्यवस्था हाईटेक हो रही है। रविवार को दोआबा स्थित कंपोजिट विद्यालय छपरा बुजुर्ग में उपजिलाधिकारी संजीव कुमार उपाध्याय ने स्मार्ट क्लास का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

एसडीएम संजीव कुमार उपाध्याय ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप परिषदीय स्कूलों में शिक्षण की आधुनिक व्यवस्था की जा रही है। इन स्कूलों में अब सभी सुविधाएं मौजूद हैं। ई- पाठशाला, मोहल्ला क्लास, ऑनलाइन शिक्षण सामग्री के सहारे कोरोना काल में भी छात्रों की पढ़ाई जारी रही। रुद्रपुर में स्मार्ट क्लास से स्कूलों की आबोहवा बदल रही है। बीडीओ कार्तिकेय मिश्र ने कहा कि क्षेत्र के सभी स्कूलों का ऑपरेेशन कायाकल्प के तहत जीर्णोद्धार किया जा रहा है। स्कूलों में शौचालय, टायलीकरण, चहारदीवारी, सबमर्सेबल, रसोई घर आदि सुविधाएं मजबूत की गई हैं। इससे समाज का परिषदीय स्कूलों के प्रति नजरिया बदला है। बीईओ जया राय ने कहा कि क्षेत्र के स्कूलों में सकारात्मक प्रतिस्पर्धा के कारण व्यवस्था अच्छी हो रही है। हर स्कूल पढ़ाई के मामले में एक दूसरे के प्रेरणास्रोत बन रहे है। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक विनय तिवारी, उपेंद्र सिंह, राणा प्रताप सिंह, नर्वदेश्वर मणि, अखिलेश कुमार भारती, इंद्रपरी त्रिपाठी, अश्विनी त्रिपाठी, जगत नरायण त्रिपाठी, तारा देवी, विनोद तिवारी, राजदेव, सूरज, समर बहादुर, सरोज देवी, रोशन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें