फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पिकअप पर लदे थे छह गोवंश, अज्ञात तस्करों पर एफआईआर दर्ज

Sun, 23 Nov 2025 10:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटा। बिहार के मैरवा धाम के समीप शनिवार को पिकअप वाहन से गोवंशीय पशुओं के बरामदगी के मामले में मैरवा पुलिस ने अज्ञात पशु तस्करों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पिकअप पर चार बैल व दो गायें लदी होने की बात पुलिस ने कही है।
विज्ञापन


बता दें कि शनिवार की भोर में मैरवा धाम के समीप महिलाएं व लड़कियां पीड़िया विसर्जन के लिए जुटी थीं। इस दौरान सलेमपुर-मैरवा मार्ग पर दो पिकअप आ गए। इन वाहनों में गोवंशीय पशुओं को लदे देखा तो लोग आक्रोशित हो गए। यह देख वाहन सवार तस्कर गाड़ी छोड़कर मौके से भाग गए।आक्रोशित लोगों ने वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया और सड़क जाम कर कार्रवाई की मांग करने लगे।
मौके पर पहुंची पुलिस लोगों को समझा बुझाकर शांत कराते हुए जाम हटवाया। मैरवा एसओ संजीत कुमार ने बताया कि प्रारंभिक छानबीन में यह बात सामने आई है कि देवरिया जिले के रास्ते ही बिहार में पशुओं को भेजा जा रहा था। अज्ञात तस्करों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें