फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया गया लोहड़ी पर्व

Sun, 14 Jan 2018 10:59 PM IST
deoria
विज्ञापन
लोहड़ी मनाते सिख समाज के लोग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
देवरिया। सर्द मौसम और मंगल गीतों के बीच लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। शनिवार की देर रात न्यू कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा में लोहड़ी की मस्ती दिखी। धमाल के बाद सभी ने एक-दूसरे को पर्व की बधाइयां दीं। 
विज्ञापन

लोहड़ी को लेकर सिख परिवारों में उत्साह का माहौल रहा। पुरुष, महिलाएं और बच्चे तैयारियों में जुटे रहे। सबसे अधिक उत्साहित बच्चे रहे। लोगों के घरों में जाकर लोहड़ी मांगी। शाम होते-होते गुरुद्वारा में लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। रात करीब 10 बजे लकड़ियों की लोहड़ी बनाई गई। इसके बाद दीपक से लोहड़ी को जलाया तो लोग खुशी से झूम उठे। मक्का, रेवड़ी, मूंगफली आदि से पूजन करते हुए परिक्रमा की। महिलाओं ने सुंदर मुंदरिये..कौन विचारा, दूल्हा भट्ठी वाला गीत गाया। साथ ही एक-दूसरे को बधाई दी। यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें