पथरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अनुदेशक और शिक्षामित्रों के मानदेय में वृद्धि की घोषणा के बाद शिक्षकों में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर शिक्षा मित्र संगठन ने बैठक आयोजित कर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
शनिवार को मिठवल ब्लॉक के बीआरसी में आदर्श शिक्षक शिक्षा मित्र वेल्फेयर एसोसिएशन की बैठक में जिलाध्यक्ष हेमंत कुमार शुक्ला के नेतृत्व में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने सरकार द्वारा लंबित मांगों को स्वीकार कर शिक्षामित्रों को सम्मानित किए जाने को ऐतिहासिक कदम बताया।
बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र पाल, श्याम बिहारी चौधरी, रामसुख चौधरी, पवन शुक्ला, अशोक अवस्थी, अशोक कुमार मौर्या सहित बड़ी संख्या में शिक्षामित्र मौजूद रहे।