फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: विधायक के साथ अफसरों ने किया निरीक्षण

Sun, 22 Feb 2026 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। विधायक जय प्रताप सिंह, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन, एसपी डाॅ. अभिषेक महाजन ने रतन सेन महाविद्यालय बांसी में आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह कार्यक्रम का स्थलीय का निरीक्षण किया। उन्होंने रतनसेन महाविद्यालय में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए यातायात व्यवस्था, पार्किंग, भीड़ नियंत्रण, महिला सुरक्षा, वीआईपी आगमन-प्रस्थान मार्ग तथा आपातकालीन निकास व्यवस्था कराए जाने के बारे में संबंधित को निर्देशित किया। इसके अलावा वर-वधू को दी जाने वाले सामानों की सूची का बैनर लगवाने का निर्देश दिए। पीने के पानी और अन्य आवश्यक व्यवस्था कराने के लिए निर्देशित किया। इस अवसर पर सीडीओ बलराम सिंह, एडीएम न्यायिक डाॅ. ज्ञानप्रकाश, उपजिलाधिकारी बांसी निखिल चक्रवर्ती, पीडी नागेंद्र मोहन राम त्रिपाठी, समाज कल्याण अधिकारी महिपाल सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें