फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नौतन हथियागढ़ में कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ शतचंडी महायज्ञ

Mon, 22 Dec 2025 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देसही देवरिया। नौतन हथियागढ़ गांव स्थित लालमन बाबा के स्थान पर 11 दिवसीय शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ रविवार को कलश यात्रा के साथ हुआ।
विज्ञापन


कड़ाके की ठंड और कोहरे के बावजूद कलश यात्रा के लिए क्षेत्र के श्रद्धालुओं का मन्दिर परिसर में सुबह पहुंचना शुरू हो गया। रामप्रवेश द्विवेदी आदि यज्ञाचार्यों ने यज्ञ मंडप में कलश पूजन कराया।
विज्ञापन

इसके बाद कलश यात्रा मन्दिर परिसर से शुरू होकर पकड़ी वीरभद्र, भटनी दादन, होते हुए हेतिमपुर छोटी गंडक नदी के तट पर पहुंची। विधिवत पूजन के बाद कलश में जल भरा गया। कलश यात्रा पुनः रमौली, मठिया, अनिरुद्धवा, सहोदरपट्टी होते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंची। यज्ञ मंडप में कलश को स्थापित कराया गया। यज्ञ समिति के सदस्य ऋषिकेश दीक्षित ने बताया कि अयोध्या से आई जय हनुमान आदर्श रामलीला मंडली के कलाकार रात में 7:30 बजे से 12 बजे तक और दिन में 11: 00 बजे से 2: 00 बजे तक रामलीला का मंचन करेंगे। दोपहर 2 से सायं 4 बजे तक कथावाचिका वंदना त्रिपाठी मानस प्रवचन करेंगी।
विज्ञापन


इस दौरान सुनील पांडेय, सोनू मद्धेशिया, अश्वनी तिवारी, अजय सिंह, शिव कुमार, सागर सिंह, राजू सिंह, धर्मेंद्र जायसवाल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें