फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहनवाज बने हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के यूपी अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहनवाज बने हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के यूपी अध्यक्ष
विज्ञापन

सलेमपुर। बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने सलेमपुर नगर के शाहनवाज को यूपी का अध्यक्ष बनाया है। जिले में प्रथम आगमन पर पार्टी के नेताओं ने मंगलवार को जमुआ नंबर दो में उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा का विस्तार कर रहे हैं। उन्होंने सलेमपुर क्षेत्र के जमुआ नंबर दो निवासी शाहनवाज को यूपी का अध्यक्ष नियुक्त किया। जिले में पहली बार आने पर पार्टी के नेताओं ने जमुआ नंबर दो में एक कार्यक्रम आयोजित कर उनका जोरदार स्वागत किया। शाहनवाज ने कहा कि हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा का शीर्ष नेतृत्व यूपी में पार्टी के संगठन की मजबूती और विस्तार के लिए गंभीर है। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अब प्रदेश का गठन कर के रणनीति बनाई जाएगी। इसके लिए देवरिया जिले के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह को बनाया गया है। जो संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे। कार्यक्रम में पर्यावरण प्रहरी शमशाद मलिक, प्रवीन शास्त्री, शुभम दुबे, राजू मिश्रा, इसरार अहमद डंपी, आदिब, नजीर, अफजल व मुस्ताक अहमद आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें