देसही देवरिया। आयुष सिंह के अपहरण के मामले के जल्द पर्दाफाश के लिए गठित पुलिस की चार टीमें लगातार दबिश्ही हैं। चर्चा है एक महिला सहित कई लोगों से पूछताछ की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस और एसओजी की टीमें अपहृत आयुष की सकुशल बरामदगी के लिए महुआडीह, रामपुर कारखाना, गौरी बाजार थानों के अलावा कुशीनगर में भी छापे मार रही हैं। पुलिस हर हाल में मामले का जल्द पर्दाफाश करने में जुटी हुई है। पुलिस कुछ युवकों से भी पूछताछ कर रही है। महुआडीह कस्बा के पास से एक गांव में रात को पुलिस ने भारी फोर्स के साथ छापा मारा। संदिग्ध युवक के घर पर नहीं मिलने के बाद पुलिस ने उसकी मां से पूछताछ की।
-
आयुष का पहले भी हो चुका है अपहरण
क्षेत्र में लोगों के बीच इस बात की चर्चा रही कि करीब दो साल पहले कुछ क्षेत्रीय युवकों से आयुष की अनबन हुई थी। इसके बाद आयुष का अपहरण कर राजस्थान ले जाया गया। वहां कई दिनों तक रखने और प्रताड़ित करने के बाद मोटी रकम लेकर आयुष को छोड़ दिया था। यह बात आम तौर पर सार्वजनिक नहीं हो पाई। संभव है कि इस बार भी अपहरण के पीछे उन्हीं का हाथ हो। उधर, पुलिस आयुष के करीबियों पर भी कड़ी नजर बनाए हुए है। संवाद