रामपुर कारखाना। अध्यक्ष से नाराज चल रहे कई सभासदों ने शुक्रवार को नगर पंचायत कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
अध्यक्ष शिवकुमारी देवी और अधिशासी अधिकारी रोहित कुमार पांडेय ने सभासदों की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया।
इसके बाद अध्यक्ष, ईओ और सभासदों ने मुख्य चौराहा स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। कार्यालय में महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर भी माल्यार्पण किया गया।
इस दौरान सभासद पुत्र मोनू मद्धेशिया, शहनवाज उर्फ लड्डन, पवन राजभर, राजेश जायसवाल, गोपाल सैनी समेत नगर पंचायत के कर्मचारी और नगर के लोग मौजूद रहे। संवाद