फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: शौचालय की खुली टंकी में गिरकर मासूम की मौत

Fri, 02 Oct 2026 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बैतालपुर। गौरी बाजार थाना क्षेत्र के उधोपुर गांव में पांच वर्षीय मासूम कन्हैया गौतम की शौचालय की खुली टंकी में गिरने से मौत हो गई। हादसे से परिवार में चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना पर शुक्रवार की शाम पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

मासूम के पिता मंजेश गौतम के अनुसार, करीब एक साल पहले शौचालय निर्माण के लिए सरकारी सहायता राशि मिलने के बाद टंकी का निर्माण कराया गया था मगर ढक्कन नहीं लगा था।
टंकी में बारिश का पानी भरा है। बृहस्पतिवार की शाम को कन्हैया खेलते-खेलते टंकी के पास पहुंच गया और उसमें गिर गया। काफी देर तक जब वह नहीं दिखा तो परिजन खोजने लगे, तब टंकी में उसका शव मिला।
विज्ञापन

परिजन का कहना है कि खुली टंकी को ढकवाने के लिए कई बार ग्राम प्रधान और जिम्मेदार अधिकारियों से अनुरोध किया गया मगर समस्या का समाधान नहीं कराया गया।
गौरी बाजार के एसओ मृत्युंजय राय ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। परिजन ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें