फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मारपीट और पथराव में ससुर और बहू समेत सात घायल

Wed, 21 May 2025 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुखुंदू। बंजरिया शुक्ल गांव में सोमवार की रात में मामूली बात पर दो पक्षों में विवाद हो गया। कुछ ही देर में मारपीट और पथराव शुरू हो गया। करीब आधे घंटे तक पथराव चला। एक पक्ष से ससुर, बहू और दो पोतियों समेत सात लोग घायल हो गए।
पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया। फिर तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने चली गई। गंभीर रूप से घायल पक्ष ने मंगलवार को थाने में तहरीर दी है।
जानकारी के अनुसार, बंजरिया शुक्ल गांव निवासी अदालत यादव सोमवार की रात में करीब आठ बजे खाना बनाने में देरी होने पर बाहर बैठकर बहू प्रमिला देवी को डांट-फटकार रहे थे। पड़ोसियों ने समझा उन्हें कुछ कह रहे हैं। इसके बाद पड़ोसी, बुजुर्ग अदालत यादव (80) को दरवाजे पर चढ़कर मारने-पीटने लगे। शोर मचाने पर जब बहू प्रमिला देवी (45), पोतियां खुशबू यादव (22) और मधु यादव (17) बाहर आईं तो हमलावरों ने उन सभी को मारने-पीटने लगे। मारपीट और पथराव में खुशबू और मधु को गंभीर चोटें आईं। प्रमिला देवी का आरोप है कि हमलावरों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे पक्ष से मारपीट और पथराव में घायल होने की बात सामने आई है। दूसरे पक्ष से बबीता, नंदू और मुख्तार को चोट आई है। इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर ने बताया कि तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिली है। केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें