फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप

Wed, 21 May 2025 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लार रोड। मईल थाना क्षेत्र का एक युवक बगल के गांव की युवती (30) को छह साल से शादी का झांसा देकर यौन शोषण करता रहा। युवती के चार साल की बेटी है और गर्भवती है।
कुछ दिनों पहले युवक के दूसरी जगह शादी करने की बात पता चली तो युवती परेशान हो गई। उसने पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्रेमी, उसकी मां, पत्नी समेत चार लोगों पर केस दर्ज किया है। मईल थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला का आरोप है कि पड़ोस के गांव के एक युवक ने छह साल पहले उसे प्रेम जाल में फंसा लिया। शादी का झांसा देकर यौन शोषण करता रहा।
विज्ञापन

आरोप है कि युवक उसे गोरखपुर ले जाकर किराये के मकान में रखे था। इसी दौरान उसे एक पुत्री भी हुई। अब उसकी उम्र चार साल हो गई है। महिला का आरोप है कि प्रेमी ने उसे धोखा देकर दूसरी जगह शादी कर ली। इस बात की जानकारी होने पर वह प्रेमी के घर पहुंची।
विज्ञापन

प्रेमी के परिजनों ने धमकी दी। पुलिस ने प्ररविंद्र, बृजेश, प्ररविंद्र की मां व पत्नी पर केस कर लिया। थानाध्यक्ष कंचन राय ने बताया कि महिला की तहरीर पर के दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें