फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 65 लीटर कच्ची शराब के साथ सात गिरफ्तार

Sat, 10 Oct 2026 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। बघौचघाट थाना क्षेत्र में शुक्रवार को आबकारी विभाग की टीम ने छापा मारकर 65 लीटर कच्ची शराब के साथ सात लोगों को गिरफ्तार किया। इस दौरान 300 किलोग्राम लहन नष्ट कराया गया। सभी आरोपियों पर आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

आबकारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने मस्जिदिया उत्तर पट्टी बड़ी मूसटोली से भोला मंडल, मार्कण्डेय मंडल, सूरज मंडल, रीमा मंडल और गायत्री मंडल को 45 लीटर शराब के साथ पकड़ा। वहीं, कोइरी पट्टी से अखिलेश गुप्ता और अनीता देवी को 20 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें